Failure होने पर लोगों के बातों को नजर अंदाज कर के फिर से कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि कोशिश करने वालों कि हार नहीं होती। आत्महत्या का विचार भी पाप है।
एक 15 साल का नवजवान था, जो कि परीक्षा मे fail हो गया था, और घरवालो के डांटे जाने से बहुत ही ज्यादा परेशान था । fail होने की वजह से बाहर पड़ोसियों के ताने, दोस्तो द्वारा उसका मज़ाक बनाये जाने को सोचकर उसकी परेशानियां इतनी बढ़ गयी कि उसे लगा कि शायद उसे इस दिन मे नही रहना चाहिए, उसका इस संसार मे कोई नही । आत्महत्या के लिए उसे सबसे अच्छा साधन फांसी लगाना लगा। क्योंकि घर पर पेशे वाले और सब घर से बाहर अपने पेशे से बाहर निकल गए थे । उसे लगा यह एक पर्याप्त समय रहेगा सब को छोड़ कर जाने का ।
कुछ ऐसा हुआ कि उसने प्रण किया अब उसे इस संसार को अलविदा कहना ही चाहिए । उसने रस्सी बांधी और जैसे ही उसने छत पर देखा तो छत ने उससे कहा - ऊंचे उद्देश् रखो ,यही उच्चे उद्देश् तुम्हे और ऊपर ले जाएंगे, लेकिन वह लड़का न माना और उसने रस्सी ली और अपने पंखे पर जैसे ही डालता है पंखा उससे कहता है - ठंडे से रहो ,और आगे बढ़ने के प्रयास से निरंतर काम करते रहो ,ईश्वर ने तुम्हे इतना अच्छा शरीर दिया अच्छा काम करो ।
तब तक होता क्या कमरे के अंदर राखी सारी वस्तुए उससे बात करना शुरू कर देती है ।
शीशे ने कहा - कुछ भी करने से पहले अपने अंदर झाको।
घड़ी ने कहा - हर पल कीमती है, तुम्हारा जीवन कीमती है ,समय का सतपयोग करने से तुम अच्छे बन सकते हो।
खिड़की ने कहा - दुनिया झांक लो देखो दुनिया कितनी आगे जा रही है ।
कैलेंडर ने कहा - up to date रहो ।
और दरवाजे ने कहा - सफलता तक पहुंचने के लिए अपना पूरा जोर लगा दो ।
दोस्तो, ऐसा कुछ नही था बस उसके सोचने का नजरिया था जो अचानक से उसके दिमाग मे कौंधा, उसने झट से रस्सी हटाई और मन ही मन उसने सोचा - 1 साल के बरबाद होने से उसका जीवन बर्बाद नही होगा । वह अपनी जिंदगी के बाकी सालो मे अपना नाम अच्छा करेगा, यह पुराना साल उसे सदैव याद दिलाएगा कि वह अगर आराम करेगा तो उसे लोगो के रूखे व्यवहार का सामना करना पड़ेगा ।
दोस्तो, लोगो के Result आने के बाद अगले ही 2 खबरे छपी होती है एक मे होता सफल छात्रो का जश्न तो दूसरी तरफ होता है कुछ छात्रो की आत्महत्या की खबर। मेरी उन सभी लोगो से दिल से यह request है जो लोग failure students को नीचा दिखाते है, उन्हें ताने देते है उनका आत्मविश्वास तोड़ते है ,कृपया आप सब ऐसा न करे क्योंकि यह आपका मज़ाक, दुसरो को नीचा दिखाना किसी की जिंदगी छीन सकता है । जो लोग असफल हुए हैं उन्हें प्रोत्साहित करे कहे कि वह पुराना सब भूल कर नए अध्याय की शुरुवात करे । जीवन मे सफलता और असफलता लगी रहती है ।अगर आज वह असफल हुए हैं तो वह कल जरूर सफल होंगे ।
- प्रेरणादायी कहानी – मेढ़को की दौड़ प्रतियोगिता | Frogs Race Competition
- अच्छा शिक्षक आपकी असफलता हैं | Failure is The Best Teacher
एक छोटी सी हार आपकी जिन्दगी की हार नहीं है आपकी हार अब्राहम लिंकन, अब्दुल कलाम, हेनरी फोर्ड, एडिसन की असफलताओ से कई लाख गुना छोटी है, लेकिन इन लोगो ने इसका डर के मुकाबला किया, मैदान छोड़ कर नहीं भागे, मै अपने Readers से यही कहना चाहूँगा, कि डटे रहो, लगे रहो, सफलता तो आपके कदम चूमने को बरकरार है जरा एक कदम तो आगे बढाओ।
मेरा यही कहना है - मै असफल होना चाहता हूँ ताकि मै अपनी सफलता को जी भर के enjoy कर सकूँ , क्योंकि खाने का स्वाद वही जानता है जिसने कई दिन से खाना न पाया हो ।
असफलता हमें सीखती है और यह इस बात की सबूत है कि आपने प्रयास किया। और कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती, लहरों से डरकर कभी नौका पार नहीं होती।
जय हिन्द जय भारत।
